राहुल गांधी ने लगाया सरकार पर आरोप कहा बीजेपी है सूट बूट के साथियों के साथ

कांग्रेस पार्टी किसान बिल और किसान आंदोलन को लेकर लगातर बीजेपी सरकार पर हमला वर होती जा रही है, आज राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसे चंपारण जैसी त्रासदी करार कर दिया।

किसान बिलों को लेकर पिछ्ले एक महीने से ज्यादा सरकार और किसान आमने सामने हैं। सरकार और किसानों के बीच चल रही है इस तकरार का फायदा कांग्रेस पार्टी बख़ूबी उठा रही है। कांग्रेस पार्टी किसान बिलों को लेजर लगातर बीजेपी की केंद्र सरकार पर सवाल खड़ी कर रही है। 

सरकार को घेरने का जिम्मा खुद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उठाया है। राहुल गांधी लगातर अपने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर सवाल खड़ा कर रहें हैं। 
रविवार को राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने सूट-बूट के साथियों के प्रति सहानुभूति दिखा रही है वहीं किसानों के प्रति बेपरवाही बरत रही है।

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा – ‘किसानों को MSP की लीगल गारंटी ना दे पाने वाली मोदी सरकार अपने उद्योगपति साथियों को अनाज के गोदाम चलाने के लिए निश्चित मूल्य दे रही है।
सरकारी मंडियां या तो बंद हो रही हैं या अनाज खरीदा नहीं जा रहा। 
किसानों के प्रति बेपरवाही और सूट-बूट के साथियों के प्रति सहानुभूति क्यूँ?’
   


वहीं रविवार को राहुल गांधी ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा था,– देश एक बार फिर चंपारन जैसी त्रासदी झेलने जा रहा है। 
तब अंग्रेज कम्पनी बहादुर था, अब मोदी-मित्र कम्पनी बहादुर हैं।
लेकिन आंदोलन का हर एक किसान-मज़दूर सत्याग्रही है जो अपना अधिकार लेकर ही रहेगा’

कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी बीजेपी सरकार को किसानों की मौत का जिम्मेदार ठहराया  


बता दें पिछ्ले एक महीने से ज्यादा से सिंधू बॉर्डर पर किसान लगातर प्रदर्शन कर रहें हैं। किसान सरकार से तीनों बिलों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। अब तक किसान नेताओं और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हुई लेकिन सब अभी तक बेनतीजा रहीं।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !