मुम्बई में बिहार के एक और बॉलीवुड कलाकार की संदेहास्पद स्तिथि में हुई मौत, परिजनों ने मुंबई पुलिस पर लगाया मदद न करने का आरोप

इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से जहा बिहार के नवोदित कलाकार की मुम्बई में सन्देहास्पद तरीके से मौत हो गई है। मृतक कलाकार का नाम है अछत उत्कर्ष जो कि मुम्बई के फ़्लिम इंड्रस्ट्री में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अछत मुम्बई में नए कलाकार थे। वह मूलतः मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के निवासी थे। मृतक अछत के परिजनों ने इस मौत के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
अछत के मामा रंजीत सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि 'रविवार की रात 9 बजे अछत के पिता से बात हुई थी, लेकिन इसके बाद देर रात उसकी मौत की खबर मिली।' इसके साथ ही अछत के मामा ने मुम्बई पुलिस पर भी सहयोग नही करने का आरोप लगाया है। अछत मूल रूप से बिहार के मुज़्ज़फरपुर के सिकंदरपुर में रहने वाले थे और विजयंत चौधरी उर्फ राजू चौधरी के पुत्र थे। उनका शव मुम्बई से कुछ देर पहले ही पटना के एयरपोर्ट पर पहुँचा है। 

अछत के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुम्बई पुलिस ने इस मामले में किसी तरह की कोई मदद नही की साथ ही साथ किसी तरह की प्राथमिकी (FIR) दर्ज नही की गई है। फ़िलहाल इस मामले में विस्तार से जानकारी का इंतेज़ार किया जा रहा है। आपको बता दे कि इससे पहले भी मुम्बई में भी बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की भी संदेह की स्थिति में मौत हुई थी स्थिति में मौत हुई थी जिसकी गुत्थी आज तक सुलझ नही पाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !