IPL 2020 Schedule : आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल किया गया जारी पहले मुकाबले में भिड़ेंगी दो धुरंधर टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) 2020 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईपीएल के 13 वें सीजन का आगाज 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा। उद्घाटन मैच में पिछली बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ( MI ) और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK ) में मुकाबला होगा।
 टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा । IPL फाइनल 10 नवंबर को होगा। इस बार IPL के 10 डबल हेडर ( एक दिन में दो मैच ) मुकाबले खेले जाएंगे । इस बार शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे । आयोजकों ने नियमित समय से 30 मिनट आगे आने का फैसला किया है जो कि पहले रात 8 बजे था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !