आलू, टमाटर की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का सीएम योगी ने दिया निर्देश

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सब्जियों की महंगाई पर नियंत्रण को लेकर अहम निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को उचित मूल्य पर सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएं। उन्होंने आलू , प्याज, टमाटर की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। 

लॉकडाउन में रोजगार छूटने के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। किसी तरह जोड़ - तोड़ कर गृहस्थी की गाड़ी खींच रहे लोगों को सब्जियों की महंगाई की आंच झुलसाने लगी है लॉकडाउन में महंगाई नियंत्रित थी। दुकानें बंद होने से दरवाजे तक पहुंच रही सस्ती सब्जी देख लोग राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन , अनलॉक में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। आलू के भाव में उछाल बना हुआ है। फुटकर में इसकी कीमत 35 रुपये किलो है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !