चुनाव से पहले आरा में हुआ मर्डर सुशासन की खुली पोल, जदयू के राष्ट्रीय सचिव को मारी गोली, जाने क्या है पूरा मामला

बिहार में सुशासन की सरकार है इस बात के सारे दावे फैल होते हुए नज़र आ रहे है। बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले है और चुनाव से ठीक पहले ही बिहार के अपराधियों ने सुशासन की पोल खोल कर रख दी है। हक़तन आरा की है, आरा में अपराधियों ने बिहार पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती पेश की है। शहर में दिनदहाड़े मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। अपराधियों ने जदयू के के राष्ट्रीय सचिव और सासाराम विधानसभा प्रभारी समेत दो लोगो की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस फिलहाल इस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
ये वरदान भोजपुर जिले के नवादा की है झा अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इन अपराधियों ने जदयू के राष्ट्रीय सचिव समेत दो लोगो को गोलियों से मारा है। जिनमे से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति की हालात गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद जानकारी मिली है कि पूर्व जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय युवा जदयू के नेता प्रिंस सिंह बजरंगी को अपना निशाना बनाया है। जदयू के नेता रतिकांत तिवारी की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जदयू नेता प्रिंस सिंह बजरंगी अपने अपने एक साथी मिथुन के साथ कहि जा रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई।

युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव और सासाराम विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह बजरंगी की हालत बहुत ही नाज़ुक बताई जा रही है। जल्दबाज़ी में उन्ही भी नजदीकी अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हुए है औऱ पुलिस मामले की तफ़्तीश और अपराधियों को खोजने में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !