सतना ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह एवं डॉक्टर अरुणेंद्र सिंह ने श्री अजय सिंह जी “राहुल भैया” का जन्मदिवस सेवा कार्य कर मनाया

राहुल कुमार  की रिपोर्ट 
सतना सिंधी कैम्प के बग़ल में बिरला रोड में इस्थित सिंह डेंटल केयर में सतना ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह एवं डॉक्टर अरुणेंद्र सिंह ने श्री अजय सिंह जी “ राहुल भैया” के जन्मदिवस पर निःशुल्क चिकित्सा दंत परामर्श शिविर लगाकर जनसेवा कर मनाया।

डॉक्टर रश्मि सिंह एवं डॉक्टर अरुणेंद्र सिंह ने कोरोना काल में सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए मरीज़ों की थर्मल स्क्रीनिंग कर इलाज किया। डॉक्टर रश्मि सिंह एवं अरुणेंद्र सिंह द्वारा 45 मरीज़ों का एक्स-रे द्वारा जाँच कर उचित इलाज, दांत निकालना, दाँतो की सफ़ाई,फ़िलिंग आदि किया गया।मरीज़ों ने श्री अजय सिंह जी के जन्मदिन पर आयोजित निःशुल्क शिविर में उन्हें आशीर्वाद देकर स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना की।इस शिविर में प्रमुख रूप से राजीव गांधी पंचायती राज संगटन ऊँचेहरा ब्लॉक अध्यक्ष अरुणेंद्र प्रताप सिंह किस्सू,नागौद ब्लॉक अध्यक्ष सुनील लोधी,अजय प्रताप सिंह विधानसभा अध्यक्ष,आशीष तिवारी जिला महासचिव, आकाश भारती सचिव, राकेश यादव विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस ऑफ सोसल वेलफेयर संघ नागौद,राहुल सिंह ब्लॉक् अध्यक्ष कांग्रेस ऑफ सोसल वेलफेयर संघ ऊँचेहरा,बीरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह,धीरेंद्र सिंह,शिवम सिंह,सुमित कुशवाहा, रॉबिन सिंह,प्रिंस त्रिपाठी, बेटू सिंह आदिं रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !