लखनऊ से गोरखपुर जाना हो जाएगा और आसान 25 अक्टूबर से शुरू हो रही है विमान सेवा

Lucknow : लखनऊ आने - जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत एयर इंडिया की गोरखपुर से लखनऊ के लिए पहली विमान सेवा 25 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसके लिए विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है । शेड्यूल के हिसाब से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरेगी और एक घंटे में 3:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

पहले यह सेवा चार जुलाई को शुरू होनी थी लेकिन एयरक्राफ्ट उपलब्ध न होने के चलते फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी थी। दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एटीआर रोजाना लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगी। अब गोरखपुर से दिल्ली , मुंबई , हैदराबाद , प्रयागराज और कोलकता समेत नौ फ्लाइट हो जाएंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार दिल्ली से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एलायंस एयर ही लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगी। दिल्ली से यह फ्लाइट दिन में 12 बजे उड़ान भरकर दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी । यही फ्लाइट 2.30 बजे उड़ान भरकर 3.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और फिर 4.30 बजे लखनऊ से गोरखपुर आएगी । एक घंटे के अंतराल के बाद फिर वही फ्लाइट 5.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !