आलिया ने फिर दर्ज कराया नवाज़ुद्दीन के खिलाफ एफआईआर, लगाए कई गंभीर आरोप, जाने क्या है पूरा मामला

आजकल बॉलीवुड में कई एक्टर्स पर गाज गिरी कई एक्टर्स अभी मुम्बई छोड़ कर भाग रहे है ऐसे में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी अछूते नही रहे है। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की भी मुसीबते फिलहाल कम होने का नाम नही ले रही है। दरअसल नवाज़ुद्दीन सिद्दकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने बीते बुधवार को वर्सोवा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई है और अपनी शिकायत में आलिया ने  नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक - आलिया दोपहर को थेन में लिखित अर्ज़ी ले कर पहुँची थी। उन्होंने बताया कि अभी तक उनकी एफआईआर दर्ज नही की गई है। आलिया सिद्दीकी ने पिछले हफ्ते भी एक और शिकायत की थे और बुढ़ाना पुलिस (up) में अपना बयान दर्ज करवाया था। अपने दिए गए बयान में नवाज़ुद्दीन के अलावा आलिया ने 4 और लोगो का नाम लिया था।
गौरतलब है कि, आलिया ने कुछ समय पहले भी नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का नोटिस भेजा था और आलिया ने नवाज़ और उनके परिवार प्रतारणा करने का आरोप लगाया था। आलिया ने अपने पति नवाज़ और उनके भाई शम्स पर भी कई गंभीर आरोप लगाये थे।

आलिया ने अपने टाइम्स ऑफ इंडिया के दिये हुए इंटरव्यू के दौरान अपने पति नवाज़ुद्दीन पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि नवाज़ ने मनोज बाजपेयी के सामने उनकी बुरी बेज्जती की थी।

आलिया ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'उस समय भी मुझे नवाज़ ने अपमानित किया था जब हमारे घर मे मनोज वाजपेयी आए थे।मैं नवाज़ के लिए खाना बना रही थी, और उनसे बात करने की कोशिश कर रही थी, तभी नवाज़ ने ताना मरते हुए कहा कि तुमको बात करना नही आता तुम लोगो के सामने बात मत किया करो।यह उनके शब्द थे।'

आपको बता दे, आलिया सिद्धकी ने 7 मई को कानूनी नोटिस भेज कर नवाज़ुद्दीन सिद्दकी से तलाक मांगा था। आलिया ने तलाक के साथ साथ मेंटेनेंस की भी मांग की थी। आलिया नवाज़ की दुशरी पत्नी है और आलिया का असली नाम अंजली है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !