Lucknow: उत्तर प्रदेश में जारी रविवार का लॉक डाउन भी अब बंद कर दिया गया है। यानि अब बाजार रविवार को भी पहले की तरह खुले रहेंगे। बाजारों को बंद रखने की पुरानी व्यवस्था फिर से लागू होगी और निर्धारित दिन पर बाजार बंद रहेंगे।
मंगलवार को हुई टीम -11 की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश दिए हैं। पहले कोविड -19 के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने साप्ताहिक बंदी शनिवार और रविवार को रखी थी। अनलॉक 4 में इस बंदी को सिर्फ रविवार तक सीमित कर दिया गया था।
सीएम ने आदेश दिया है कि प्रत्येक रविवार को बाजारों की प्रदेश व्यापी साप्ताहिक बन्दी के स्थान पर अब बाजारों की साप्ताहिक बन्दी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप रहेगी। उन्होंने बैठक में कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
