Khel Ratna Award : 2020 टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाले गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहलवान रवि दहिया समेत खेल जगत के 11 दिग्गजों को 'खेल रत्न' अवार्ड के लिए नामित किया गया है| नीरज चोपड़, रवि दहिया और महिला क्रिकेटर मिताली राज सहित कुल 11 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश देश के सबसे बड़े ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए की गयी है|
बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पी श्रीजेश को भी खेल रत्न के लिए चुना गया है। निशानेबाज अवनि लेखारा समेत 5 पैरा एथलीटों के नाम की खेल रत्न की सिफारिश की गयी है| क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए|
खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित खिलाड़ियों के नाम :
1. नीरज चोपड़ा (जेवलिन) 2. आवनी लखेड़ा (शूटिंग) 3. मिताली राज (क्रिकेट 4. रवि दहिया (क्रिकेट) 5. लोवलिना (बॉक्सिंग) 6. सुनील छेत्री (फुटबॉल) 7. पीआर श्रीजेश (हॉकी) 8. प्रमोद भगत (बैडमिंटन) 9. कृष्णा नागर (बैडमिंटन) 10. मनीष नरवाल (शूटिंग) 11. सुमित अंतिल (जेवलिन)
समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 35 खिलाड़ियों को चुना जो पिछले साल पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों की संख्या से आठ अधिक है| क्रिकेटर शिखर धवन, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज और ऊंची कूद के निषाद कुमार अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों में शामिल हैं|
