लालू से मिलने के लिए उनके बंगले के बाहर लगी सैकड़ो राजद नेताओ की भीड़, ये है बड़ी वजह नेताओ के मिलने की

बिहार में विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान हो चुका है लेकिन बिहार के अधिकतर राजद के नेता इस समय अपना डेरा रांची में लगाए बैठे है। आज करीब 100 से अधिक राजद के नेता लालू यादव से मिलने के लिए रांची पहुँचे है। जिस बंगले में लालू प्रसाद यादव को शिफ्ट किया गया है वहां सभी नेता मुलाकात के लिए इन्तज़ार में डेरा बाले बैठे हुए है। इनमे से सभी नेता लालू प्रसाद से मिलकर अपने सीट की दावेदारी पेश करना चाहते है।
मुलाकात पर रोक लगने के बाद भी नेता पहुँच रहे है

लालू प्रसाद यादव से बाहरी लोगों से मुलाकात करने पर रोक लगी है इसके बाद भी राजद के कई नेता टिकट की चाहत में लालू प्रसाद से मुलाक़ात करना चाहते है। राजद के सभी नेता चाहते है कि सभी मिलकर लालू प्रसाद से अपने अपने विधानसभा छेत्र के टिकट की दावेदारी पेश करे। लेकिन मुलाकात पर रोक लगने के कारण मुलाकात संभव नही हो पा रही है। कुछदिनों पहले ही लालू प्रसाद से मिलने के लिए हेमन्त सोरेन पहुँचे थे उसके बाद खुद उनकी भाभी सीता सोरेन भी लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुँची थी।

बंगले के बाहर लग रही है भीड़

कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए ही लालू प्रसाद यादव के रिम्स प्रबंधन द्वारा उनको पेइंग वार्ड से हटा कर रिम्स के निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया था, और राजद के नेता उनसे मिलने के लिए इसी बंगले पर पहुंच रहे है। मुलाकात करने से पहले मुलाकात करने वाले व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करवाया जाता है जिसके बाद ही लालू प्रसाद किसी से मिल सकते है। कुछ दिनों पहले ही लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी मिलने पहुँचे थे लेकिन पहले उनका भी कोरोना टेस्ट किया गया था उसके बाद ही उन्हें लालू जी से मिलने की अनुमती मिली थी। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे वैसे नेताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। लालू से मिलने जा रहे दो नेताओ की कार हादसे में हज़ारीबाग में मौत भी हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !