Today's Horoscope 6 September: आज इन राशि के जातकों की होगी आर्थिक उन्नति, पढ़िए आज का राशिफल

मेष : चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
शुभ समाचार प्राप्त होंगे,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी, दुष्टजनों से सावधान रहें। छोटी - मोटी यात्रा हो सकती है। 

वृषभ : ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
किसी कार्य के बारे में चिंता रहेगी, लेन - देन में जल्दबाजी न करें। चोट व रोग से बचें, व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। 

मिथुन : क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी, कोई अप्रत्याशित बड़ा व्यय सामने आ सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

कर्क :हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो 
घरेलू संसाधनों पर व्यय होगा, बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। 

सिंह : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे 
आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बन सकती है। तत्काल लाभ नहीं होगा, समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। 

कन्याटो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है, कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे, पूजा - पाठ में मन लगेगा।

तुला : रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
कुसंगति से हानि होगी,वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। 

वृश्चिक : तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य नरम हो सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में मनोनुकूल लाभ होगा। 

धनु : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
परिवार के छोटे सदस्यों के बारे में चिंता रहेगी, शत्रु पस्त होंगे। भूमि संबंधी कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे,निवेश से लाभ होगा। 

मकर : भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि 
अचानक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, खानपान पर ध्यान दें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। 

कुंभ : गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
विवेक का प्रयोग करें, दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। शारीरिक पीड़ा की आशंका है, किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। 

मीन :  दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। पहले किए गए प्रयासों का फल अब मिलेगा, भाग्य का साथ मिलेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
Today's Horoscope 6 September

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !