केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की मां का निधन, एम्स को दान की गई आंखें

dr.harshvardhan
Photo: PTI
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।

मंत्री ने ट्विटर पर बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मां का निधन हुआ।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, पूजनीय माता जी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान एम्स, दिल्ली में संपन्न हुआ। आज दोपहर तीन बजे, मैं उनके पार्थिव देह को मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपूंगा।

उन्होंने कहा,  ‘उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा।’


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘आपको बड़े ही दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि धरती पर मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी मां, का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं और उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था। ...मेरी पथ प्रदर्शक के गुजर जाने से मेरे जीवन में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे कोई नहीं भर सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !