जीएसटी चोरी में फंसी फर्म, जबलपुर टीम की दबिश पच्चीस लाख रुपए कर चोरी का मामला, कार्रवाई जारीआए दिन मोबाइल टावरों से हो रही थी बैटरी चोरी

राहुल कुमार की रिपोर्ट
 मध्य प्रदेश सतना। ज जिले के जी एसटी की चोरी करने वाले संस्थानों की धरपकड़ समय समय पर सुखियों में आती है। 
लाख कसावट के बाद भी कर चोरी करने का सिलसिला हमारे देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है। 
उचेहरा तहसील के मेसर्स ओएम एस मेटल्स, ग्राम पनगरा के ठिकाने में जबलपुर की जीएसटी टीम ने दबिश देकर जीएसटी चोरी का उजागर किया है।
 जीएसटी की धारा 67(2) की कार्यवाही को टीम ने अंजाम दिया है। तकरीबन पच्चीस लाख रुपए कर चोरी की आशंका जताई जा रही है। 
जबलपुर से आई टीम की कार्यवाही खबर लिखे जाने तक निरंतर जारी रही। टीम को लीड करने वाले अधिकारी ने बताया कि व्यवसाई ने 3B रिटर्न वर्ष 2018-19 और 2019-20 का जमा नहीं किया है। बताया जाता है कि बैटरी स्क्रैप का काम व्यवसाई करते हैं। यूआरडी खरीदी कर उसमें लेड ( शीशा) निकाल कर मध्य प्रदेश और उसके बाहर भी बिक्री व्यवसाई करता है। जीएसटी टीम को लीड करने वाले में राज्य कर अधिकारी अमित पटेल, नवीन दुबे, विकास अग्रवाल, विजय पाण्डेय, सुरेश साकेत, वीके निगम, एसके गुप्ता, हरिहर तिवारी, मोनिका वर्मा, सविता रावत, प्रियंका सोहगौरा, प्रमोद शर्मा, मृत्युंजय तिवारी, सोमेश श्रीवास्तव, जय पटेल, सत्य नार्यन वर्मा, राजेंद्र तिवारी , एईबी सतना टीम, व्रत एक और दो का अमला शामिल रहा।

आए दिन हो रही थी मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी

बता दें कि उचेहरा क्षेत्र सहित सतना जिले के अधिकांश मोबाइल टावरों से बड़ी मात्रा में बेटियां चोरी हो रही थी जिसकी कई रिपोर्ट थानों में दर्ज होने के बाद भी बैटरी चोर पकड़ में नहीं आ रहे थे लिहाजा इस मामले में पुलिस भी कार्रवाई करने का मन बना रही है। सतना से राहुल कुमार नामदेव की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !