कर्ज के चलते परिवार ने की आत्महत्या, परिवार में पति पत्नी समेत शामिल बच्चे

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट 
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के कानोता थाना क्षेत्र के जामडोली स्थित श्याम विहार में एक परिवार ने सामूहिक रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या  कर ली. इस घटना से पूरे जयपुर में सनसनी फैल गई है. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार ने कर्ज के कारण ये कदम उठाया है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई.  इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. पुलिस के अनुसार राधिका विहार निवासी यशवंत सोनी (45 साल), उनकी पत्नी ममता सोनी( 41 साल) और  बेटा भारत सोनी (20 साल)  और अजीत सोनी (23 साल) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि परिवार ज्वेलरी का काम करता था. बताया जा रहा है कि परिवार ने किसी से ब्याज पर पैसे ले रखे थे, जिसके कारण परिवार ने परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं, पुलिस इस मामले में 3 लोगों से पूछताछ भी कर रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !