उज्जैन में उंडासा तालाब के किनारे ऑटो चालक की चाकू घोप कर हुई हत्या

Attack by knife image

Ujjain
: चिमनगंज थाना क्षेत्र में उंडासा तलाब ग्राम माधवपुरा में सड़क किनारे अज्ञात आरोपी ने ऑटो चालक की चाकू घोप कर हत्या कर दी। रविवार शाम को पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर सीएसपी पल्लवी शुक्ला और एसआई रविन्द्र कटारे जांच के लिए पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है

सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम माधवपुरा में सड़क किनारे खेत के सपीप एक युवक की चाकूओं से अज्ञात बदमाश ने युवक की हत्या कर दी। मृतक के पास मिले दस्तावेज और मोबाइल के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद उसके जीजा ने मृतक की शिनाख्ती सचिन पिता हीरालाल सेमरे 35 साल निवासी बजरंगनगर के रूप में की। सूचना मिलते ही मौके पर एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए थे।


सड़क किनारे खून से सना हुआ शव देखकर सड़क से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हत्या की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पहचान नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस मृतक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि हत्यारों से बचने के लिए ऑटो चालक दौड़ भी लगाई थी। भागते समय भी आरोपियों ने ऑटो चालक को चाकू मारे थे। मृतक के शरीर पर मल्टीपल चाकू के निशान मिले है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पेट और हाथ में चाकू मारे है। मृतक जब जान बचाकर भाग रहा था। तब कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा भी था।

पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। जिस आधार पर पुलिस आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को शंका है कि ऑटो चालक की हत्या में किसी आटो चालक का ही हाथ हो सकता है। घटना के बाद लोगों ने वहां से कुछ ऑटो वालों को भागते हुए भी देखा था।

सड़क किनारे शव पड़ा हुआ है। मृतक ने जान बचाने के लिए दौड़ भी लगाई है। जिसके निशान सड़क पर मिले है। शरीर पर मल्टीपल निशान मिले है। मामला हत्या का प्रतित हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !