पति और पत्नी ने आर्थिक मंदी के कारण फांसी लगाई


.उज्जैन।कोरोना संक्रमण के चलते जारी लॉकडाउन ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। आर्थिक स्थिति बिगडऩे के चलते लोग काफी परेशान है और अब परेशानी के नकारात्मक प्रभाव भी समाज में सामने आने है। शहर में आत्महत्या की घटना में इजाफा हुआ है। एक नया मामला कोतवाली थाने में सामने आया। इसमें एक दपंति के बीच आर्थिक परेशानियों को लेकर आए दिन विवाद होते थे। इसी के चलते पत्नी ने बुुधवार देर रात फांसी लगा दी। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार लक्कडग़ंज निवासी महेश बैरागी की इलेक्ट्रोनिक्स से जुड़े उपकरण की दुकान है। दुकान बंद होने के चलते आर्थिक स्थिति बिगड़ी। इस कारण पत्नी ममता से तनाव की स्थिति बनी। गुस्से में उनसे बुधवार रात आत्महत्या कर ली। महेश के तीन बच्चे है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !