नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के साथ वेश्यावृत्ति करवाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट   पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री रुपेश कुमार द्वीवेदी व नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना चिमनगंज मंडी के अप.क्र.1054/2020 धारा 363,376,376(2)(I)(n),342,354,506,34भादवि व 3,4,5l,6 पास्को एक्ट का खुलासा किया गया । सोमवार की दोपहर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि

  फरियादिया  बालिका ने थाना चिमनगंजमण्डी पर रिपोर्ट लिखाई थी कि मेरी इस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी जिसने मुझे बातो में बहलाकर उसके दो साथी शुभम और चिराग यादव से मिलवाया जहां चिराग यादव ने मेरे साथ गलत काम किया फिर मुझे शराब पिलाकर बडनगर ले गये जहां पर आरोपी गोलू ने मेरे साथ छेड़छाड़ की तथा मुझे एक दिन तक बंधक बनाकर रखा । मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे टीम गठित कर आरोपीगणो की पतारसी की गई जिसमें अपचारी बालिका ने बताया कि सतीश राठौर एवं कुसुम उर्फ गुड्डी के कहने पर मैने कल्पना से दोस्ती की जिसके एवज में मुझे दोनो ने 5000-/ रूपये दिये तो मैं उसे अपने साथ ले गई थी । पकड़े गए आरोपियों के नाम



. चिराग उर्फ मनोज पिता सुरेश यादव 19 साल निवासी पांडयाखेडी

. शुभम उर्फ धर्मेन्द्र पिता पीरूलाल मालवीय 20 साल निवासी पाण्डयाखेडी 

. सतीश राठौर पिता रामनारायण राठौर 45 साल निवासी दानीगेट उज्जैन

. कुसुम उर्फ गुड्डी पति कमलेश दास 52 साल निवासी दानीगेट 

. आनंद उर्फ नानू परमार पिता प्रेम सिहं 19 साल निवासी पंचकुआ शंकरपुर

. लक्ष्मण उर्फ गोलू पिता रूप सिंह 24 साल निवासी करोदिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !