प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वाराणसी में टूर एंड ट्रेवल्स का कारोबार करने वाले कुमार्श्वेर सिंह की बेटी ने 3 साल पहले 2017 मि ही इतिहास रच दिया था क्योंकि 2017 में ही उस समय भारतीय वायु सेना में फाइटर जेट उड़ाने वाली 5 महिलाओं में शामिल हुए थी और महज़ 3 साल के अंदर ही वह राफेल के स्क्वाड्रन गोल्डन एरो में शामिल हो गई है। बेटी की हिम्मत पर और मेहनत पर उनके पिताजी को काफी नाज़ है।
इनके पिता कहते है की, बेटी राफेल उड़ाएगी इससे बड़ी खुशी एक पिता के लिए क्या हो सकती है? शिवांगी की माँ एक गृहिणी है। शिवांगी देश की और बेटियों के लिए एक प्रेणाश्रोत बन चुकी है।
गौरतलब है कि शिवांगी अपने पढ़ाई के समय से ही यानी bhu में ही नेशनल कैडेट कोर में 7 यूपी एयर स्क्वाड्रेन का हिस्सा थी। प्रशिक्षण के लिए उन्होंने 2016 में ही वायु सेना अकादमी ज्वाइन किया था।इतना ही नही शिवांगी भारतीय वायु सेना के सबसे पुराने जेट मिग-21 बाईसन और सुखोई से लेकर आधुनिक राफेल उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला भी है।