IPL 2020 :IPL के इतिहास में हुई सबसे बड़ी रन चेस, राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हराया

आईपीएल(IPL) के 13 वें सीजन का 9 वां मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शारजाह में खेला गया जिसमें टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने राजस्थान को सीजन का दूसरा सबसे बड़ा 224 रन का टारगेट दिया। जवाब में राजस्थान ने 4 विकेट रहते रन 226 बनाकर जीत हासिल कर ली। 

पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 223 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 45 बॉल पर शानदार शतक जड़ा। मयंक अग्रवाल ने 45 बॉल पर शानदार शतक जड़ा। यह किसी भी भारतीय की ओर से लगाई गई दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है । मयंक ( 106 ) ने कप्तान लोकेश राहुल ( 69 ) के साथ 183 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी की। सबसे तेज शतक लगाने के मामले में मयंक दूसरे भारतीय बन गए हैं । यह रिकॉर्ड युसुफ पठान के नाम है, जिन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 बॉल पर शतक लगाया था। ओवरऑल में क्रिस गेल टॉप पर हैं , जिन्होंने 2013 में पुणे के खिलाफ 30 बॉल पर शतक लगाई थी।

संजू सैमसन ने सीजन में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई । इससे पहले कप्तान स्टीव स्मिथ आईपीएल में अपनी 10 वीं फिफ्टी लगाकर जिमी नीशम की बॉल पर आउट हुए। स्मिथ और सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 81 रन की पार्टनरशिप हुए

राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए। ऐसा करने वाले वे 19 वें खिलाड़ी हैं। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इस मामले में वे 11 वें नंबर पर आते हैं । सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल ( 326 ) के नाम है। 

इसके अलावा निकोलस पूरन ने 25 और ग्लेन मैक्सवेल ने 13 रन बनाए। पंजाब की पारी में कुल 11 छक्के लगे। राजस्थान की ओर से अंकित राजपूत और टॉम करन को 1-1 विकेट मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !