सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर एयरगन से हो हो रही है फायरिंग

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट 
उज्जैन।एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर लगातार अज्ञात बदमाश एयर गन से फायर कर रहा है जिसकी शिकायत सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नानाखेड़ा पुलिस को की है पुलिस अज्ञात बदमाश की तलाश कर रही है बताया जाता है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर पुणे में काम करता है लेकिन लॉक डाउन के बाद से वह अपने घर पर ही है
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के वेद नगर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकाश पिता विजय भावसार का मकान बना हुआ है। आकाश पुणे में काम करता है। लॉक डाउन के बाद से वह अपने घर पर ही है। पिछले चार-पांच दिनों से उसके घर को निशाना बनाया जा रहा है। एक-दो दिन उसने खिड़की के कांच फूटने पर उसने किसी की शरारत होना समझा लेकिन तीसरे दिन फिर घर को निशाना बनाया गया और एयर गन से निकले छर्रे वाशिंग मशीन पर लगे तो उसने मामले की शिकायत नानाखेड़ा थाना पहुंचकर पुलिस को की। शिकायती आवेदन पर पुलिस ने जांच शुरू की और छर्रे बरामद किए। जांच के दौरान किसी की जानकारी नहीं लग पाई। देर रात अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में एसआई तरुण कुरील का कहना था कि मामला दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही अज्ञात बदमाश को पकड़ा जाएगा। बरामद छर्रे एयर गन के होना प्रतीत हो रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !