जीपीएस से पकड़ा वाहन चोर नशे में दिया था बारदात को अंजाम

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
उज्जैन। अज्ञात बदमाशों ने हरिफाटक रोड स्थित अस्पताल के बाहर खड़ी कार चोरी कर ली। कार में लगे जीपीएस की मदद से नीलगंगा पुलिस ने कार का पीछा किया और भोपाल पहुंचकर दो बदमाशों को पकड़कर कार बरामद की। श्याम कुमार मालवीय पिता नानूराम 28 वर्ष निवासी लोहे का पुल वाहन बुकिंग का काम करता है। उसके दोस्त विकास गर्ग की कार उसके पास अटैच थी। हरिफाटक रोड स्थित अस्पताल के बाहर से अज्ञात बदमाश कार क्रमांक एमपी 13 सीसी 5244 चोरी कर ले गये।

इसकी जानकारी श्याम मालवीय को लगी तो उसने तुरंत नीलगंगा पुलिस को सूचना दी और बताया कि कार में जीपीएस लगा है जिससे कार की लोकेशन पता चल रही है। इस पर नीलगंगा पुलिस अधिकारी फरियादी को साथ लेकर कार के पीछे लगे और भोपाल के ग्राम दुपाडिय़ा पहुंचकर अमजद उर्फ बकरी पिता आलम खान 30 वर्ष निवासी महाकाल मैदान झुग्गी झोपड़ी हालमुकाम फाजलपुरा व रवि शर्मा उर्फ फुंसी पिता अन्नूलाल 23 वर्ष निवासी विराट नगर आगर नाका को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की कार बरामद की।
कार चोरी के मामले में पकड़ाए दोनों बदमाश स्मैक पीने के आदी हैं और नशे की हालत में ही उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुपाडिय़ा में आरोपी रवि शर्मा का भाई सत्यनारायण रहता है और दोनों बदमाश कार लेकर उसी के घर पहुंचे थे।
पुलिस ने बताया कि कार में जीपीएस लगा होने का फायदा यह हुआ कि बदमाश जिस दिशा में कार लेकर जा रहे थे उसकी लोकेशन मोबाइल पर मिल रही थी, जब बदमाशों ने भोपाल के ग्राम दुपाडिय़ा में कार खड़ी की तो उसकी लोकेशन भी तुरंत मिल गई और उसका पीछा कर रही उज्जैन पुलिस की टीम ने भोपाल पुलिस से संपर्क कर कार की घेराबंदी भी करवा दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !