गुप्तेश्वर पांडेय पर हमलवार हुए तेज़ प्रताप यादव,कहा बस नाम की वर्दी पहने रखी थी

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज़ प्रताप यादव ने बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पर बहुत तीखा हमला बोला है। बुधवार को तेज़ प्रताप यादव अपने विधानसभा छेत्र समस्तीपुर के रोसड़ा में तेज प्रताप यादवने मीडिया से बात चीत की और गुप्तेश्वर पांडेय पर निशाना साधते हुए कहा कि गुप्तेश्वर पांडेय तो सिर्फ नाम के पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। वो शुरू से ही पॉलिटिशियन का काम कर रहे थे अब वो जिस किसी दाल से चुनाव लड़े महागठबंधन को इससे कोई फर्क नही पड़ेगा।
अपने 2 सिन के दौरे पर हसनपुर विधानसभा छेत्र पहुंचे बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज़ प्रताप यादव ने रोड शो करने से पहले प्रेस से वार्ता किया था। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की मांग पर उन्होंने हसनपुर से चुनाव लड़ने का मन बनाया है।हसनपुर के वर्तमान जदयू के विधायक राज कुमार राय पर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में भर्मण पता चला कि यहां कोई काम हुआ ही नही है। उन्होंने जनता से ये भी वायदा किया कि जिस तरह वो महुआ में मेडिकल कॉलेज खुलवाया है उसी प्रकार वो यहां भी डिग्री कॉलेज खुलवाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !