स्कूल फीस को लेकर पालक उतरे सडक पर

अक्षत तिरवार की रेपोर्ट 
उज्जैन  -मुख्यमंत्री से की चर्चा, आशवासन के बाद छोडा़  रास्ता
उज्जैन।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह उज्जैन पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे किसानों की फसल बीमे की राशि वितरित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सीएम के आने की जानकारी लगते ही स्कूल फीस को लेकर परेशान पालक सड़क पर आ गए। बड़ी संख्या में पालक देवास रोड पर खड़े हो गए और सीएम से मिलने की मांग करने लगे। इस दौरान इन्होंने यहां पर जमकर हंगामा किया।

फीस के मुद्दे पर कोई हल निकालने के लिए ये पालक सीएम से मिलकर ज्ञापन देना चाह रहे थे। प्रशासन ने इन्हें रोका तो ये आक्रोशित हो गए। इसके बाद ये देवास रोड पर एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया। नारेबाजी कर रहे पालकों को प्रशासन ने समझाया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इस पर प्रशासन ने 14 पालकों को सीएम से मिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पालक शांत हुए। पालकों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में स्कूल की फीस कहां से जमा करें। स्कूल वाले फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। जब स्कूल ही नहीं लगी है तो फिर फीस क्यों वसूली जा रही है। फीस में हमें किसी प्रकार की छूट नहीं दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !