शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि शिक्षक की बदलाव की कुंजी हैं। उनकी दी हुई शिक्षा से ही देश का निर्माण और बदलाव हो सकता है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जारी हुई नेशनल अवार्ड टीचर्स के लिए जिले की स्नेहिल पांडेय को सम्मानित किया गया। वे नवाबगंज ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल में प्रधान शिक्षक हैं। सुल्तानगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रजवाना में कार्यरत प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली पिछले कई साल से बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ ही बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान भी दे रहे हैं। उन्हें भी राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार बेहतर शिक्षण कार्य के लिए मिला है। सनातन धर्म इंटर कॉलेज , मीरापुर के प्रधानाचार्य विकास कुमार को भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने, अटल लैब की स्थापना समेत कई सकारात्मक कार्य देखते हुए उनका चयन किया गया।
