Aryan Khan Detained By NCB : शाहरुख़ ने ही कहा था मेरा बेटा लेगा ड्रग्स और करेगा सेक्स

 मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में चल रही रेव पार्टी में शनिवार देर रात नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो  (Narcotics Control Bureau -NCB)  ने छापा मारा था। NCB ने अपने छापे में क्रूज से 13 लोगों को  गिरफ्तार किया है। रेव पार्टी (Rave Party) में लगभग 600 हाईप्रोफाइल लोग शामिल थे जिसमें तीन महिलाओं समेत बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। NCB आर्यन खान से पूछताछ कर मामले की जाँच कर रही है।

रेव पार्टी में किंग खान के बेटे शारुख खान का नाम सामने आने के बाद से शाहरुख़ खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बेटे के लिए ड्रग्स और सेक्स को लेकर कुछ बातें कही थी। इस इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने कहा था कि वह चाहते हैं कि आर्यन वो सारे गलत काम करें जिन्हें वह जवानी में नहीं कर पाए थे।


Shahrukh Son aryan khan Arrested


दरअसल 1997 में शाहरुख खान सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में पहुँचे थे। इस टॉक शो में उनके साथ उनकी पत्नी गौरी भी पहुँची थीं। तब  गौरी ने कुछ समय पहले ही अपने पहले बेटे आर्यन को जन्म दिया था। इस इंटरव्यू के दौरान सिमी ने शाहरुख और गौरी से उनके बेटे के बारे में भी बात की थी।

शाहरुख खान से  इस इंटरव्यू  में सिमी ग्रेवाल ने पूछा था कि वह आर्यन का पालन-पोषण कैसे करेंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आर्यन वो सारे काम करे जो वह अपनी टीनएज में नहीं कर सके। शाहरुख ने कहा था कि वह काफी कुछ ऐसा करना चाहते थे जो कि वह चाहकर भी नहीं कर सके क्योंकि उनके पास इतनी सुविधाएँ नहीं थीं।

 

aryan khab drug case

शाहरुख ने कहा था, जब आर्यन 3-4 साल का हो जाएगा तो मैं उसे कहूंगा कि वह लड़कियों के पीछे जा सकता है, ड्रग्स ले सकता है, सेक्स कर सकता है। बेहतर हो कि वह ये सब जल्दी ही शुरू कर दे जो मैं नहीं कर सका। अगर आर्यन घर से बाहर जाता है तो मैं चाहूंगा कि मेरे साथ काम करने वाले लोग जिनकी बेटियां हैं, वह आकर मेरे पास उसकी शिकायत करें। बता दे शाहरुख़ खान ने ये सभी बातें इंटरव्यू के दौरान मजाक में बोली थीं।


Tag -aaryan khan, Actor Shah Rukh Khan, Aryan Khan, aryan khan arrested, Aryan Khan Detained By NCB, Aryan Khan Giraftaar, Aryan Khan in NCB Custody, Aryan Khan NCB Custody, aryan khan news, Aryan Khan Shahruk Khan Son, Bollywood Actor Shah Rukh Khan, Bollywood News, cordelia cruise, cordelia cruises, Drug Case Mumbai Rave Party, Drugs Party, Mumbai Cruise Drug Case, Mumbai Drug Bust LIVE Updates, Mumbai News in Hindi, Mumbai Rave Party, mumbai to goa cruise, Narcotics Control Bureau, ncb, ncb full form, NCB Raid on Mumbai Cruise Drug Party, ncb raid shah rukh khan son, rave party, rave party meaning, sameer wankhede, Shah Rukh Khan Son, Shah Rukh Khan’s Son, Shah Rukh Khan’s Son Aryan Khan, Shahrukh Ka Beta Aryan Khan, shahrukh khan, shahrukh khan son, Shahrukh Son Arrested, Shahrukh Son Arrested by NCB, srk, srk son

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !