इस देश के राष्ट्रपति को पहले मारा गया था थप्पड़ अब फेका गया अंडा

सोमवार को फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) पर अंडा फेक कर मारा गया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोमवार को फ्रांस के ल्योन शहर (Lyon) में एक इंटरनेशनल फूड ट्रेड फेयर (International food trade Fare) में हिस्सा लेने पहुंचे थे । इसी बीच वहां एक शख्स ने राष्ट्रपति पर अंडा फेका। फेका गया अंडा राष्ट्रपती के कंधे पर आकर लगा। 


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि इमैनुएल मैक्रों भीड़ के बीच से गुजर रहे हैं, तभी एक अंडा आकर उनके कंधे पर लगता है। इस दौरान अंडा टूटता नहीं है. इस दौरान राष्ट्रपति के दो बॉगीगार्ड्स को उनके करीब आते हुए और उन्हें बचाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अन्य बॉडीगार्ड्स के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ा गया और उसे ले जाया जा रहा है. इस दौरान रिपोर्टर्स ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को ये कहते हुए सुना कि ‘अगर उसे मुझसे कुछ कहना है तो उसे मेरे पासे आने दी जिए ’  




गौरतलब है इससे पहले भी फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ ऐसी घटनाएं हुईं हैं। कुछ महीने पहले एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति को थप्पड़ मारा था। हालांकि उस शख्स को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !