Virat Kohli steps down as T20 captain: Virat Kohli ने छोड़ी कप्तानी, टी 20 वर्ल्ड कप के बाद नहीं करेगें इस फार्मेट की कप्तानी

Virat Kohli steps down as T20 captain : पिछले काफ़ी दिनों से सोशल मीडिया पर विराट कोहली के कप्तानी छोड़े जाने की चर्चाएं चल रहीं थी। जिसके बाद गुरुवार 16 सितम्बर को वही देखने को मिला विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की कप्तानी छोड़ने जा रहे हैं। वे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बाद कप्तानी छोड़ देंगे। भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली ने टी 20 वर्ल्ड के ठीक पहले T 20 से कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। विराट कोहली T 20 वर्ल्ड कप के बाद टी 20 फार्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे। बतौर T 20 कप्तान T 20 वर्ल्ड कप विराट कोहली का आखिरी टूर्नामेंट होगा । विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी ।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा ; “यह मेरा सौभाग्य रहा कि ना सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला बल्कि अपनी पूरी क्षमता के साथ टीम का नेतृत्व भी किया । मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी के इस सफर में मेरा सपोर्ट किया । मैं इनके बिना कुछ नहीं कर सकता था- टीम के खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, चयन समिति, मेरे कोच और हरेक भारतीय जिसने हमारी जीत के लिए प्रार्थना की यह समझते हुए कि वर्कलोड बेहद अहम होता है। अपने इसी वर्कलोड को पिछले 8-9 साल से लगातार संभालते हुए, तीनों फॉर्मेट में खेलना, 5-6 साल से लगातार कप्तानी करते हुए मैं यह मानता हूं कि मुझे टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार होने में खुद को वक्त देने की जरूरत है। मैंने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी संभालते हुए टीम को अपना सबकुछ दिया है और मैं एक बल्लेबाज के तौर पर भविष्य में भी योगदान देता रहूंगा।’’’


विराट कोहली 2017 में भारतीय टी 20 क्रिकेट टीम के कप्तान बने थे । विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 45 टी20 मुकाबले खेले हैं और इनमें से 29 जीते हैं। केवल 13 मैचों में ही भारत हारा है जबकि दो मैच बेनतीजा रहे। कोहली की कप्तानी में भारत की जीत का प्रतिशतक 65.11 का रहा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !