DC vs SRH live Update : आईपीएल से आई बुरी ख़बर आज के मैच पर मंडराया संकट

DC vs SRH : IPL 2021 को शूरू हुए अभी महज 3 दिन ही बीते हैं कि एक बुरी खबर सामने आ रही है। ऐसी ख़बर है कि आज खेले जानें वाले दिल्ली और हैदराबाद मुकाबले में शामिल एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 

बुधवार (22 सितंबर) को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स औऱ सनराइजर्स हैदराबाद (DC vs SRH) के बीच आईपीएल मुकाबला खेला जाना है। खिलाड़ियों की दूसरी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आज के मैच को लेकर कोई फैसला होगा। 

हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है ।

अप्रैल-मई में खेले गया आईपीएल का पहला चरण बायो-बबल में कोविड के मामले आने के बाद रद्द हो गया था। जिसके बाद दूसरा चरण 19 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक यूएई में कराने का फैसला लिया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !