RR vs PBKS live score : राजस्थान ने पंजाब को दिया 186 रन का टारगेट, इस बल्लेबाज़ ने 17 गेंदों में ठोके इतने रन

IPL 2021 का 32 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। आज खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला किया । बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 10 विकेट खोकर 185 रन बनाए। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 186 रनों की दरकार होगी । 

टॉस हारकर बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर मैदान पर उतरी राजस्थान ने ताबड़तोड़ शुरुवात की। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने उतरे राजस्थान के लिए अपना पहला मुकाबला खेल रहे इविन लुईस और भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान को बढ़िया शुरुवात दिलाई। पॉवर प्ले में राजस्थान रॉयल्स ने ताबड़तोड़ छक्कों और चौकों की मदद से एक विकेट खोकर 56 रन बनाए। 

RR के लिए पहला मुकाबला खेलते हुए इविन लुईस ने 7 चौकों और 1 छक्के की मदद 21 गेंदों में 36 रन बनाए। इविन लुईस की 36 रन की बदौलत RR की पॉवर प्ले में अच्छी शुरुवात हुई । वहीं RR की ओर से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने 49 रनों की व लियम लिविंगस्टन ने 25 रनों की पारी खेली

लोमरोर की तूफानी पारी

महिपाल लोमरोर ने RR की पारी के 16वें ओवर में दीपक हुड्डा के खिलाफ दो छक्के और दो चौके की मदद से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बनाए। लोमरोर की पारी पर ब्रेक अर्शदीप सिंह ने लगाया और वह सिर्फ 17 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 252.94 के स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करने वाले लोमरोर ने दो चौके और चार छक्के लगाए।

पंजाब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 5 विकेट झटके साथ ही शमी ने भी 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं इशान पोरेल और हरप्रीत बरार को 1–1 विकेट की सफलता हाथ लगी । 

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन

एविन लुईस, 2 यशस्वी जायसवाल, 3 संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), 4 लियम लिविंगस्टन, 5 रियान पराग, 6 महिपाल लोमरोर, 7 क्रिस मॉरिस, 8 राहुल तेवतिया, 9 कार्तिक त्यागी, 10 मुस्तफ़िज़ुर रहमान, 11 चेतन साकरिया

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: 1 केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), 2 मयंक अग्रवाल, 3 एडन मारक्रम, 4 दीपक हुड्डा, 5 निकोलस पूरन, 6 फ़ेबियन ऐलेन, 7 हरप्रीत बराड़ 8 इशान पोरेल, 9 मोहम्मद शमी, 10 अर्शदीप सिंह, 11 आदिल रशीद


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !