1987 बैच के IPS मुकुल गोयल बने उत्तर प्रदेश के डीजीपी

लखनऊ :  1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया है।
मुकुल गोयल 

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोयल हितेशचंद्र अवस्थी का स्थान लेंगे जो आज ही इस पद से सेवानिवृत हुए हैं। 
 
उन्होंने बताया कि अवस्थी ने अवकाश ग्रहण करने के पहले राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार को पदभार सौंपा था।

शामली के हैं नए डीजीपी

आपको बता दें मूल रूप से मुकुल शामली के हैं, यहां उनका जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम स्व. महेंद्र कुमार गोयल है, मुकुल का जन्म दो फरवरी 1964 में हुआ था और इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी शामली में ही हासिल की। इसी शहर में उनका बचपन बीता है।    

सपा सरकार में भी था यूपी में बड़ा पद

बता दें इससे पहले मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं। यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और अखिलेश यादव की सपा सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर भी तैनात रहे चुके हैं। आईपीएस मुकुल गोयल वर्तमान में बीएसएफ में एडीजी के पद पर तैनात हैं।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !