महंगाई को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर कटाक्ष, कहा- ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी

देश में लगातार बढ़ रहीं ईंधन की कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि अच्छे दिन देश पर भारी।
राहुल गांधी


शुक्रवार बढ़ी सीएनजी (CNG) के दामों को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए ट्विट किया। उन्होने लिखा ;–
महँगाई का विकास जारी,
‘अच्छे दिन’ देश पे भारी,
PM की बस मित्रों को जवाबदारी!



गौरतलब है देश में पिछले कुछ महीनों से डीजल पेट्रोल और गैस के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसको लेकर आम आदमी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 


बृहस्पतिवार को सीएनजी (CNG) भी मंहगी हो गई। लागत बढ़ने के कारण सीएनजी की कीमतें बढाई गयी है। राजधानी दिल्ली में सीएनजी और घरेलू रसोई पाइप गैस की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रपस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बृहस्पतिवार को सीएनजी का दाम 90 पैसे प्रति किलो और रसोई गैस का दाम 1.25 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ा दिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !