ब्रह्मास्त्रा टोटल सेक्योर के फाउंडर रिद्धी दत्ता के देखरेख मे प्रथम प्रशिक्षक प्रशिक्षण और परीक्षा संपन्न हुआ

काउंटर वायलेंस और सुरक्षा के क्षेत्र मे कांबेटिव आर्टस आर्गनाईजेशन भारत का पूरे विश्व मे प्रतिनिधित्व करने को तैयार है जिसका नाम है ' ब्रह्मास्त्र '। शिफू रिद्धि दत्ता जो कि इस कांबेट के निर्माता है उनका कहना है कि, इस सिस्टम को आज के समय के अनुसार आत्मसुरक्षा के लिए बनाया गया है।ब्रह्मास्त्र काउंटर - वायलेंस, आत्मसुरक्षा, और सिक्योरिटी के क्षेत्र में कार्यरत है।
सिर्फ इतना ही नहीं ब्रह्मास्त्र टोटल सेक्योर सिक्योरिटी प्रदान करने वाली एजेंसी, कानून स्थापित करने वाली संस्था उदहारण स्वरूप पुलिस और साथ ही साथ आम नागरिक को हिंसा से खुद को और दूसरे के बचाव के लिए शारीरिक के साथ साथ मनोवैज्ञानिक स्तर पर भी आत्मरक्षा के लिए तैयार करती है।
साथ ही ब्रह्मास्त्रा टोटल सेक्योर इण्डिया के हेड क्वार्टर कोलकाता मे 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित लेवल 1 प्रशिक्षक परीक्षा मे बक्सर से कविता और मृत्युंजय सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर व परीक्षा मे सफल हो लेवल 1 प्रशिक्षक की डिग्री प्राप्त की।टीम अभी ट्रैनिंग स्कुल की कविता बिहार से पहली महिला ब्रह्मास्त्रा कांबेटिव लेवल 1 प्रशिक्षक बनी।

प्रशिक्षक परीक्षा और प्रशिक्षण प्रोग्राम ब्रह्मास्त्रा हेड क्वार्टर कोलकाता मे रिद्धी दत्ता के देख रेख मे संपन्न हुआ। 
ब्रह्मास्त्रा एक ऐसा सिस्टम है जो हिंसा,सुरक्षा के क्षेत्र मे प्रायोगिक स्तर पर शारीरिक ,मानसिक स्तर की उच्चतम शिक्षा देती है। सिफू रिद्धी दत्ता देश के जाने माने मार्शल आर्टिस्ट ,कांबेटिव प्रशिक्षक और सुरक्षा ऐजेंसियो के टैक्टिकल कोच है । शिफू रिद्धी दत्ता विभिन्न देशों के स्पेशल फोर्स युनिट, सिक्युरिटी कंपनी को सेवा प्रदान कर चुके है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !