प्रदूषण का बढ़ता स्तर देखते हुए दिल्ली एनसीआर में तो पहले ही एनजीटी ने पटाखों की बिक्री और प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है ।
अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 15 अन्य शहरों में भी पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है इसमें लखनऊ,आगरा, प्रयागराज,अनपरा,बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर, खुर्जा, मुरादाबाद, गौतमबुधनगर, रायबरेली, बरेली व गजरौला, जैसे शहर शामिल है।
एनजीटी के आदेश के आधार पर मंगलवार को आदेश जारी हो सकता है इन जिलों के डीएम व पुलिस अधिकारियों से बात की गई है अब तक प्रदेश में पटाखों के अस्थाई लाइसेंस भी जारी नहीं किए गए हैं पटाखों की ऑनलाइन बिक्री को भी प्रतिबंध किए जाने पर विचार चल रहा है औरौ लखनऊ के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी का कहना है कि शासन से जो भी आदेश जारी होगा उसका सख्ती से पालन कराया जाएगा ।
