एसपी कार्यलय में पदस्थ आरक्षक दिनेश द्विवेदी बिना मास्क पहने निभा रहे ड्यूटी आने जाने वाले को दे रहे शिक्षा

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट 
उज्जैन : उल्टा चोर कोतवाल को डांटे आपने ये कहावत सुनी होगी लेकिन हम आपको जुमला नही हकीकत बताने जा रहे है जहाँ वर्षो से  पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस अधीक्षक से मिलवाने वाले आरक्षक दिनेश द्विवेदी कोराना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं ऑफिस के बाहर इन महाशय की ड्यूटी लगी हुई है और यह बिना मास्क के ही अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं जबकि यहां पर प्रतिदिन पुलिस कप्तान भी आते हैं परंतु इनको रोकने टोकने वाला कोई भी नहीं है ऐसा नहीं है कि एसपी कार्यालय में रोज एसपी से लेकर एडिशनल एसपी सीएसपी डीएसपी सहित थाना प्रभारियों का भी आना जाना लगा रहता है ये महाशय आने जाने वाले लोगों को तो सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने की सलाह मुफ्त में बांट रहे हैं जबकि खुद इसका पालन नहीं कर रहे हैं ताज्जुब की बात तो यह है कि इनको कोराना का जरा भी डर नहीं है जबकि तत्कालीन एसपी सहित थाना प्रभारी भी  कोरोना की जद में आ चुके हैं

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार  इन महाशय पर बदनावर थाने में जुआ एक्ट में प्रकरण भी दर्ज हुआ था आरक्षक दिनेश द्विवेदी अपने आपको पुलिस कप्तान से कम नही समझते खैर अब देखना होगा कि ऐसे पुलिसकर्मी पर जिले के कप्तान क्या कार्रवाई करते है देखने वाली बात होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !