पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की अपनी किताब में राहुल गांधी पर टिप्पणी, भारत की सोशल मीडिया पर #माफ़ी_माँग_ओबामा हुआ ट्रेंड

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद कई दिनों तक भारत में चुनावी हलचल थी, लेकिन अब ये हलचल कम ही हुई थी कि अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की अाई एक नई किताब भारत में चर्चा का विषय बन गई है, दरसअल बराक ओबामा ने अपनी किताब "ए प्रॉमिस लैंड" में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कुछ लिखा है, जिसको लेकर भारत में सोशल मीडिया पर इतना जमकर बवाल मचा हुआ है कि, ट्विटर पर '#माफ़ी_माँग_ओबामा' हैशटैग टॉप ट्रेंड में छाया है।

बराक ओबामा ने राहुल गांधी को बताया नर्वस नेता:

दरअसल, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने मेमोइर (जीवनी) "ए प्रॉमिस लैंड" में अमेरिका भारत समेत तमाम देशों के कई नेताओं के बारे में जिक्र किया है, जिसमें राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं, लेकिन बराक ओबामा द्वारा राहुल गांधी को लेकर जो टिप्पणी की गई है, उस किताब में ओबामा ने राहुल गांधी की तुलना छात्र से की है। उन्‍होंने अपनी इस किताब में लिखा- उनमें एक ऐसे नर्वस और अपरिपक्व छात्र के गुण हैं, जिसने अपना होमवर्क किया है और टीचर को इम्प्रेस करने की कोशिश में है, लेकिन गहराई से देखें तो योग्यता की कमी है और किसी विषय पर महारत हासिल करने के जुनून की कमी है।

भारत में ट्विटर पर ओबामा के खिलाफ कैंपेन :

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा अपनी किताब में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को लेकर इस तरह की लिखना कांग्रेस समर्थकों को रास नहीं आया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ओबामा के खिलाफ कैंपेन चला दिया है, इसी के चलते माफ़ी_माँग_ओबामा हैशटैग काफी तेेेजी से ट्रेेंड हो रहा है। तो वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेताओं को राहुल गांधी पर चुटकी लेने का मौका मिला और उन्‍होंने भी ट्वीट कर अपनी राय देते हुए तंज कसा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !