Covid–19 Update : देश में फिर से लगातार बढ़ रहा है कोरोनावायरस , पिछ्ले 24 घंटों में मिले 27 हजार से अधिक मरीज

New Delhi : हिंदुस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (Covid-19) के 27,757 नये मामले सामने आए हैं  जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 93 लाख के पार 93,37,628 पहुंच गयी जबकि चिंता की बात यह है कि इस दौरान संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या में कमी आने से सक्रिय मामलों में एक बार फिर से वृद्धि हुई है।

अलग अलग राज्यों से शुक्रवार देर रात तक प्राप्त रिपोर्टाें के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 548 की वृद्धि हुई है जिससे यह संख्या बढ़कर 4,56,103 हो गयी है। पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही थी लेकिन पिछले शुक्रवार को इस संख्या में 491 की वृद्धि हुई थी जबकि शनिवार काे 4047 की कमी आई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !