दीवाली पर अयोध्या में दीपोत्सव में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड,झाकियां बढ़ाएंगी दीपोत्सव की शोभा

अयोध्या में 2020 की दीपावली कुछ खास होने वाली है। क्योंकि इस बार दीपावली उत्सव का आयोजन श्री राम जन्मभूमि परिसर में होगा। लगभग 500 वर्षों के इंतजार के बाद सच में इस बार भगवान राम की वापसी दिवाली के पावन पर्व पर हो रही है इस खुशी में अयोध्या में जोरों-शोरों के साथ तैयारियां की जा रही है।

अयोध्या में दिवाली पर इस बार 5 लाख 51 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है और ये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। लेकिन कोरोना काल के चलते लोगों से सीमित संख्या में अयोध्या आने को कहा गया है

दीपोत्सव होगा और भी ख़ास

अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 13 नवंबर को दीपोत्सव समारोह के लिए तैयारी करने को कहा गया है। इस बार दीपोत्सव में 11 झांकियां निकाली जाएंगी। इसके साथ ही रामलला का एक दरबार भी इस झांकी में रहेगा जो कि अन्य झांकियों का नेतृत्व करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !