सपा नेता आजम खान की स्तिथि नाज़ुक, आक्सीजन सपोर्ट पर आईसीयू में हैं भर्ती

Lucknow : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान को सोमवार को यहां मेदांता अस्पताल के कोविड आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया जहां क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार जहां सोमवार को को सपा सांसद आजम खान को ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत (10 लीटर प्रति मिनट) पड़ रही है, इसको देखते हुए मेदांता अस्पताल, लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम ने उन्हें कोविड आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया था।  जहां डॉक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
वहीं मंगलवार को अस्पताल प्रशासन के अनुसार आजम खां का ऑक्सीजन सपोर्ट में आईसीयू में इलाज़ जारी है।
साथ ही डाक्टरों ने बताया कि अब्दुल्ला खान की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है, उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !