लॉकडाउन से बिगड़ी गरीबों की आर्थिक स्थिति, समाजसेवी बढ़ा रहे मदद के हाथ

Lucknow :  पिछले कुछ महीनों से कोरोना को लेकर लगे लॉकडाउन से लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। वहीं महामारी भी अपना पांव पसार लोगों को चपेट में ले रही है।  प्रतिदिन किसी न किसी की मौत हो रही है।

इससे मजदूर, किसान और आमलोगों के बीच रोजी-रोटी का साधन बंद हो गया है। लोगों की आमदनी का स्त्रोत बंद होने से कई परिवारों के समक्ष भोजन जुटाना भी मुश्किल हो गया है।
ऐसी स्थिति में लखनऊ के इब्राहिमपुर वार्ड 2 वृंदावन PGI क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी टीम के साथ पिछले कई दिनों से लगातार समाजसेवा में जुटे हुए हैं। उनके द्वारा रोजाना खाने के पैकेट तैयार कराकर उन्हें गरीबों तक पहुंचाया जा रहा है।

ये भोजन राजधानी लखनऊ के चारबाग़ रेलवे स्टेशन,आलमबाग बस स्टैंड, आलमबाग चौराहा,तेलीबाग चौराहा और अन्य स्थानों पर वितरित किये जा रहे हैं।

इस कार्य में मुख्यरूप से समाजसेवाी रूपेश यादव (छात्र-अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ) , अजीत यादव , प्रदीप यादव , अनुज यादव , एडवोकेट प्रदीप यादव आदि शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !