अभिनेता परेश रावल की मौत उड़ी अफ़वाह, अभिनेता ने यूं मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

कोरोनावायरस की इस दुखद घड़ी में जहां लोगों की मृत्यु हो रही है और लोग दुःखी हैं वहीं ऐसे में तताम लोगों की मृत्यु होने की अफ़वाह भी उड़ाई जा रही है। 
और इस अफ़वाह में न केवल आम आदमी के नाम आ रहें हैं बल्कि बड़े बड़े अभिनेता भी शामिल हैं। 

ऐसे ही एक अफ़वाह उड़ रही है बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल के बारे में उनकी मृत्यु की अफ़वाह मिलते ही लोग उन्हें श्रद्धांजली देने लगे।
एक्टर परेश रावल की मौत की झूठी खबर जमकर वायरल हुई जिसके बाद इस खबर का खंडन करने के लिए उन्हें खुद सामने आना पड़ा।

दरअसल लॉफ्टर हाउस नाम के यूजर ने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा कि 14 मई 2021 को सुबह सात बजे परेश रावल की मृत्यु हो गई। 
यूजर द्वारा शेयर की गई तस्वीर लिखा गया कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे परेश रावल अब हमारे बीच नहीं रहे। इसके साथ तस्वीर के दोनों तरफ दीपक लगाए गए हैं। यानी की अफवाह उड़ाने के लिए उनकी श्रद्धांजलि के लिए फोटो बनवा ली गई हैं। 


वहीं परेश रावल ने खबर का खंडन किया। उन्होंने इसी श्रद्धांजलि वाली तस्वीर को शेयर कर अपने फैंस को बताया वो ठीक है। इस दौरान परेश रावल ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन भी लिखा है कि उन्होंने कहा कि इस गलतफहमी के लिए माफी मैं सुबह सात बजे सो रहा था।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !