मालिक की जान बचाने के लिए कुत्ता जहरीले सांप से भिड़ा और गवां दी अपनी जान

ऐसा कहा जाता है कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है। इसी वफादारी का नजारा उत्तर प्रदेश के बलिया में देखने को मिला जहां घर की रखवाली कर रहे वफादार कुत्ते ने घर में रह रहे लोगों की जान एक जहरीले सांप से बचाने के लिए अपनी जांच गवां दी। उसने जहरीले सांप को तो मार दिया, लेकिन इस लड़ाई में उसे भी अपनी जान दे दी। वफादार कुत्ते की मौत से पूरा परिवार गमगीन है। कुत्ते की वफादारी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

सहतवार थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी संतोष तिवारी ने जर्मन शेफर्ड नस्ल की एक कुतिया को पाला था। करीब दो साल की उक्त कुतिया का नाम मिस्टी रखा गया था। रविवार की रात परिवार के लोग घर के अंदर थे, जबकि मिस्टी अहाते में मौजूद थी। बताया जाता है कि रात करीब नौ बजे मुख्य गेट से गेंहूअन (ब्लैक कोबरा) दाखिल हो रहा था।


उस पर नजर पड़ते ही मिस्टी ने हमला बोल दिया। सांप घर की तरफ जाने का प्रयास कर रहा था, जबकि मिस्टी उसे कभी पैर से तो कभी मूंह से रोकने का प्रयास कर रही थी।

दोनों के बीच काफी देर तक जंग चलती रही। काफी देर से भौंक रही मिस्टी की आवाज सुनकर संतोष व उनके परिवार के लोग बाहर निकले तो गेट पर जहरीला सांप मृत हाल में पड़ा हुआ था। कुछ देर बाद मिस्टी भी अचेत होकर गिर पड़ी तथा उसकी मौत हो गयी। लोगों को यह समझते देर नहीं लगी कि वफादार मिस्टी ने ही परिवार की रक्षा के लिये सांप को मार डाला है। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार गमगीन हो गया। सोमवार की सुबह मिस्टी का घाघरा नदी में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !