Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर भाई अपने राशि के अनुसार दें अपनी बहनों को उपहार, देखें क्या है आपकी राशि का शुभ उपहार

Raksha Bandhan 2021: हिंदू धर्म में रक्षा बंधन के त्योहार का विशेष महत्त्व है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में रक्षा का सूत्र बांधती है और भाई हमेशा बहन की रक्षा करने का वचन देता है। और साथही अपनीबहनको उपहार स्वरूप कुछनकुछ देता है। तो आईए जानते हैं रक्षा बंधन के दिन आप अपनी राशि के अनुसार अपनी बहन को क्या उपहार दे सकते हैं।

मेष

मेंष राशि के लोग अपनी बहनों को लाल रंग के उपहार भेंट करें।

वृषभ

इस राशि के लोग रक्षाबंधन के दिन बहनों को चांदी की वस्तुएं अथवा सफेद रंग के उपहार अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को बहनों के लिए राखी के अवसर पर हरे रंग के उपहार या हरे रंग से मिश्रित उपहार भेंट करने चाहिए।

कर्क

आपके लिए राखी के अवसर पर चमकीली और सफेद वस्तुओं को उपहार स्वरुप बहनों को देना शुभ रहेगा।

सिंह

राखी के अवसर पर आप लोग बहनों के लिए नारंगी रंग की वस्तुओं का दान करें तो आपकी उन्नति में चार चांद लगने की संभावना बन सकती है।

कन्या

कन्या राशि के जातक भी राखी के दिन बहनोें को हरे रंग की वस्तुएं ही दान करें, इससे आपका बुध मजबूत होगा और आपकी उन्नति के मार्ग खोल देगा।

तुला

तुला राशि के लोग रक्षाबंधन के दिन गुलाबी अथवा सफेद वस्तुओं का दान अपनी बहनों के लिए करें। इस रंग की वस्तुएं बहनों को भेंट करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक

आप लोग राखी के दिन लाल वस्तुओं का दान बहनों के लिए दिल खोलकर करें तो आपको बहनों की दुआएं भी मिलेंगी और उन्नति के रास्ते भी खुल जाएंगे।

धनु

आपके लिए राखी के दिन पीली वस्तुओं का दान करना शुभ होगा। आप बहनों को पीली धातु का दान भी कर सकते हैं।

मकर

आप लोग गहरे नीले अथवा काले रंग की वस्तुओं का दान अपनी बहनों के लिए करें तो आपका मंगल हो सकता है।

कुंभ

आप लोग नीले, काले अथवा ग्रे रंग की वस्तुओं को उपहार स्वरुप बहनों को भेंट करें तो आपके मार्ग में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं और संकट दूर हो जाएंगे।

मीन

आप लोग राखी के अवसर पर बहनों के लिए पीली वस्तुओं का दान जी खोलकर करें। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !