Raksha Bandhan 2021: राशि के अनुसार कौन सी राखी होगी शुभ व राखी बांधने का क्या है शुभ मुहूर्त जानिए पूरी जानकारी

Raksha Bandhan 2021: हिंदू धर्म में रक्षा बंधन के त्योहार का विशेष महत्त्व है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में रक्षा का सूत्र बांधती है और भाई हमेशा बहन की रक्षा करने का वचन देता है। यूं कहा जाए कि भाई और बहन के असीम प्यार का ये त्योहार वास्तव में न सिर्फ बहन और भाई के लिए बल्कि सभी रिश्तों के लिए कुछ ख़ास है। तो आईए जानते हैं रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त,और किस रंग की राखी है शुभ

मेष राशि -इस राशि का स्‍वामी ग्रह मंगल होता है, इसलिए अगर बहनें भाई को लाल रंग की राखी बांधे तो अति शुभ होगा।

वृषभ राशि -इन जातकों का ग्रह शुक्र है इसलिए इन्‍हें नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कर्क राशि -कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए भाई की कलाई पर पीले-सफेद रंग की राखी बांधे।

कन्या राशि – कन्या राशि का स्वामी बुध देवता हैं, इन्‍हें सफेद या फिर हरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।

मिथुन राशि -मिथुन राशि के देवता बुध माने गए हैं। भाई की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधें।

सिंह राशि -सिंह राशि के स्‍वामि सूर्य देव होने के कारण सुनहरी, पीली या फिर गुलाबी रंग की राखी शुभ मानी जाएगी।

वृश्चिक राशि -इन जातकों के स्वामी मंगल देव होने की वजह से भाई की कलाई पर लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधें।

तुला राशि– राशि के स्‍वामी शुक्र हैं, इनकी कलाई पर सफेद, क्रीम या हल्‍के नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मकर राशि – मकर राशि के स्‍वामी ग्रह शनि हैं इसलिए भाई को गहरे नीले रंग की राखी बांधे और साथ में केसर का तिलक भी लगाएं।

धनु राशि – राशि का स्वामी बृहस्पति होने के कारण चंदन की राखी शुभ है।

कुंभ राशि -कुंभ राशि के स्‍वामी ग्रह शनि हैं इसलिए गहरे रंग या रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधे।

मीन राशि -मीन राशि देव बृहस्पति है इसलिए सुनहरे पीले रंग की राखी बांधने के साथ- साथ हल्‍दी का तिलक भी लगाएं।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक

: सुबह 07.42 बजे से 09.17 बजे तक (चर)
: सुबह 09.18 बजे से 10.52 बजे तक (लाभ)
: सुबह 10.53 बजे से दोप. 12.27 बजे तक (अमृत)
: दोपहर 02.02 बजे से 03.37 बजे तक (शुभ)
: शाम 06.47 बजे से रात्रि 08.12 बजे तक (शुभ)
: रात 08.13 बजे से 09.37 बजे तक (अमृत)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !