Horoscope Today 17 August 2021 Aaj Ka Rashifal राशिफल 17 अगस्त 2021 : पढ़िए आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

Horoscope Today 16 August 2021 Aaj Ka Rashifal राशिफल 16 अगस्त 2021 : पढ़िए आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

मेष : निजी मामले में किसी से सलाह लेने में शर्मिंदगी नहीं होनी चाहिए बेझिझक आगे बढें। रास्ता भटक चुके किसी परिवारिक सदस्य पर बिना बताए नजर रखने की जरुरत है। नाकारत्मकता आपको परेशान कर रहा है इसे जपने से कुछ नहीं होगा,रास्ता निकालें। कर्ज में डूबे लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना नजर आ रही है,तसल्ली रखें।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : लाल

वृषभ : घर के इंटीरियर पर किया जाने वाला खर्चा आपका बैंक बैलेंस बिगाड़ सकता है। किसी शातिर व्यक्ति की बातों में न आएं,उसकी मांग के आगे झुकना सही नहीं। फिजिकल स्तर पर किए जाने वाले किसी प्रयास में जबरदस्ती करना ठीक नहीं। समाजिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है,इसका जमकर मजा ले सकेंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : मेटालिक ब्लू

मिथुन : आप अपने आस पास के वातावरण को बदल पाने में सक्षम रहेंगे, प्रयास कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर सबकुछ अनुकूल रहने की उम्मीद दिख रही है, काम आसान रहेगा। आप अपने प्रयास में परिवार के लोगों से पूर्ण सहयोग मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। कहीं दूर के प्रदेश की यात्रा आपको थका सकती है, अपना ख्याल रखना जरुरी होगा। व्यायाम में अनियमितता बरतने का नतिजा आपकी फिटनेस में दिखना शुरु हो सकता है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

कर्क : आप कोई भी काम सभी की भलाई के मद्देनजर करने का प्रयास रखेंगे, संतुष्टि मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके मददगार रवैये की सराहना होने की उम्मीद है, मनोबल उंचा रहेगा। फिटनेस के प्रति स्वप्रेरित होना आपका मूलमंत्र है, फिट और ऊर्जावान रहना आसान होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज के लिए टाल देना ही सही रहेगा। पढाई के स्तर पर सभी स्थिति आपके अनुकूल रहने की उम्मीद नजर आ रही है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : क्रीमसन

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपका काम उच्च श्रेणी का होगा,लोगों के लिए उदाहरण बन सकते हैं। आपके परिवार में आज उत्सव जैसा माहौल रहने की उम्मीद नजर आ रही है। जो लोग किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर गए हैं जमकर मस्ती कर सकते हैं। घर के रेनोवेशन के लिए पैसा जौड़ना शुरु करेंगे, जल्द ही काम हो सकता है। कोचिंग सेंटर ज्वाइन कर आप अपने पढाई का स्तर सुधारने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : सफेद

कन्या : रुका हुआ एरियर या कोई अन्य पैसा मिल जाने से वित्तीय स्तर पर मजबूती आ सकती है। स्ट्रीट फूड से दूरी बनाकर रखना आपकी सेहत के लिए बेहद आवश्यक है, इसका ध्यान रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने जाना रोमांचक रहेगा,एक दूसरे के नजदिकी का आनंद ले सकेंगे। आपको ऐसी नौकरी मिलने वाली है जिसमें काफी घूमना फिरना पड़ेगा ,बदलाव का आनंद लेंगे। रहने के लिए कुछ अच्छे अकोमोडेशन की जगह शार्टलिस्ट किए जाने की संभावना दिख रही है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : मजेंटा

तुला : आर्थिक स्तर पर आप मजबूत स्थिति मे रहने वाले हैं, खर्च को लेकर बेफिक्र रहेंगे। आप में से कुछ लोगों को प्रोफेशनल क्षेत्र में पहचान मिलने की उम्मीद दिख रही है। गृहणियों को रोजमर्रा के जीवन में बदलाव की अपेक्षा रहेगी,घूमने जा सकते हैं। ऑफिशियल ट्रिप पर बाहर जाने का मौका जीवन में व्याप्त एकरसता को तोड़ेगा।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : क्रीम

वृश्चिक : किसी चैलेंजिंग काम को करना और सफलता हासिल करना आपकी प्रतिष्ठा बढाएगा। बिजनेस या व्यापार करने वालों को आर्थिक रुप से संपन्न बने रहने की उम्मीद है। दूसरों के साथ ज्यादा बातचीत करने वाले लोग अच्छा नेटवर्क विकसित कर सकेंगे। पढाई के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की उम्मीद नजर आ रही है। सेहत के स्तर पर परेशान चल रहे लोगों को अब राहत मिलने की संभावना है, प्रसन्न रहेंगे।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : ब्राउन

धनु : आप किसी करीबी के साथ बढ रहे अंदरुनी झगड़े को महसूस कर परेशान रहेंगे। व्यवहार में दोहरा मानदंड रखना आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकता है, इससे बचें। स्पष्ट राय देते समय विवेक से काम लें आपकी टिप्पणी किसी को चोट पहुंचा सकती है। जो आपको प्यार और केयर करते हैं उन्हें सुनने भर से ही आपको सुकून मिल सकता है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : मरुन

मकर : जिस किसी के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं थे उसे सुधारने का प्रयास किया जाएगा। आज आलसी जीवनशैली को बदलने के लिए उत्सुक दिख सकते हैं,कोशिश करते रहें। कहीं दूर जाने के लिए स्वयं ड्राइव करके जाना आपको परेशान कर सकता है, इससे बचें। पढाई के क्षेत्र में किए गए अच्छे प्रदर्शन से आपके लिए कई रास्ते खुलने की उम्मीद है। शौक या अन्य किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल होने से आज का दिन अच्छा गुजरेगा।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : इंडिगो

कुंभ : आस पास के माहौल क समान्य बनाए रखने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। अपने करीबी लोगों का दिल जीतना प्राथमिकता रहेगी इसे बेहतर तरीके से कर पाएंगे। दोस्तों के ग्रुप के साथ ट्रैवल पर जाना अच्छा रहेगा, जमकर मस्ती किए जाने की उम्मीद है। सेहत के प्रति लापरवाही से बचें, इसका विपरित प्रभाव आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र के अधूरे काम आपका मानसिक सुकून छीन सकता है, समय रहते काम पूरा करें।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : फिरोजा

मीन : किसी के खिलाफ शिकायत करने के लिए मार्चा खोलना आप पर भारी पड़ेगा। आपको अपने द्वारा ही फैलाए गए जाल से दूर होने के लिए प्रयास करना होगा। प्रोफेशनल स्तर पर हुए बदलाव आपके अनुकूल रहने की उम्मीद नजर आ रही है। शैक्षणिक स्तर पर किए गए प्रदर्शन में सबको पीछे छोड़ सकते हैं, उत्साहित रहेंगे।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !