Ind vs ENG : विराट कोहली को लेकर बोले रियान पराग कहा दुसरी पारी में आएगा शतक

भारत और इंग्लैंड के मध्य टेस्ट श्रृंखला खेली जा रही है।
सीरिज का तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से शुरू हो गया है जो अभी खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहाऔर पूरी टीम पहली पारी में मात्र 78 रन पर सिमट गई।
 
photo: virat kohli twitter
खराब प्रदर्शन के चलते भारतीय कप्तान विराट कोहली पर लगातर सवाल खड़े किए जा रहें हैं। सोशल मीडिया पर कोई उन्हे कप्तानी की नसीहत दे रहा है तो कोई बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह। वहीं कोहली के फैंस उनसे उम्मीद लगाए हुए हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके बल्ले से शतक जरूर निकलेगा। 

रियान पराग बोले दूसरी पारी में आयेगा शतक

आईपीएल स्टार रियान पराग ने कहा की विराट कोहली का तीसरे टेस्ट की दुसरी पारी में शतक आएगा। रियान पराग ने ट्विट कर लिखा कि विराट का दूसरी पारी में शतक


50 पारियों से नहीं आया विराट शतक

कैप्टन कोहली पिछ्ले डेढ़ साल से ज्यादा वक्त से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं।कोहली ने आखिरी शतक बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान आया था। तब उन्होंने 136 रन की पारी खेली थी। विराट कोहली पिछली 50 पारियां खेल चुके जहां उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है । ऐसे में फैंस उनसे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शतक की उम्मीद लगाए हुए हैं। 

बता दें कि कोहली अब तक अपने करियर में 70 शतक लगा चुके हैं। जिसमें 27 शतक उन्होंने टेस्ट में, जबकि 43 शतक उन्होंने वनडे में लगाए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !