ओलंपिक पदक विजेताओं को लखनऊ में किया जायेगा सम्मानित,जाने किस को मिलेगी कितनी इनाम राशि

Lucknow : राजधानी लखनऊ में 19 अगस्त को टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। खिलाड़ियों का सम्मान समारोह इकाना स्टेडियम में किया जायेगा। कार्यक्रम में सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहेंगी। 

स्वर्ण पदक विजेता को मिलेंगे दो करोड़


ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को यूपी सरकार दो करोड़ रुपए की धनराशि सम्मान स्वरूप देगी. रजत पदक विजेताओं को डेढ़-डेढ़ करोड़, कांस्य पदक विजेताओं को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे. कांस्य पदक जीतने वाली पुरूष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को एक-एक करोड़ रुपए और अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी टीम की सदस्यों को 50-50 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. ओलंपिक में शामिल प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप अलग से धनराशि भी दी जाएगी.

 पदकवीरों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि


  • नीरज चोपड़ा- स्वर्ण पदक - 2 करोड़
  • मीराबाई चानू- रजत पदक- 1.5 करोड़
  • रवि दहिया-रजत पदक-1.5 करोड़
  • पीवी. सिंधु- कांस्य पदक- 1 करोड़
  • लवलीना बोरगोहेन-कांस्य पदक-1 करोड़
  • बजरंग पुनिया-कांस्य पदक-1 करोड़
  • हॉकी टीम इंडिया(पुरुष)- कांस्य पदक- कुल 19 सदस्यीय दल- 1 करोड़ प्रति खिलाड़ी


हर जिले में सम्मानित होंगे खिलाड़ी


प्रदेश के सभी 75 जनपदों में भी मिशन युवा शक्ति के अंतर्गत सभी 75 जनपद मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हर जनपद के जिलास्तरीय 75-75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !