UTTAR PRADESH IAS TRANSFER: उत्तर प्रदेश में फिर हुआ प्रशासनिक उलट फेर, आठ IAS अधिकारी हुए इधर से उधर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के आठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
बीती शनिवार की देर रात हुये इन ट्रांसफर में प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद्र को उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (UPRRDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है वहीं जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक संजय कुमार खत्री अब प्रयागराज के नये जिलाधिकारी होंगे। यूपीआरआरडीए के सीईओ सुजीत कुमार को कौशांबी के जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है जबकि मौजूदा डीएम अमित कुमार सिंह का तबादला विशेष सचिव नगर विकास के साथ जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर किया गया है।
उन्होने बताया कि विशेष सचिव संस्कृति दिनेश चंद्र बहराइच के जिलाधिकारी बनाये गये है वहीं मौजूदा डीएम शंभू कुमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव होंगे। लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार को प्रतापगढ़ भेजा गया है जबकि प्रतापगढ़ के सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय अब लखनऊ के नये सीडीओ होंगे।

बता दें प्रदेश में इससे पहले गुरुवार देर रात सरकार ने 18 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !