गुरुवार को दो दिवसीय असम दौरे पर जायेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

गुवाहाटी, 16 जून (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर असम आएंगे। रक्षा मंत्री दिल्ली से विशेष विमान के जरिए गुवाहाटी के गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बोरझर से सीधे लखीमपुर पहुंचेंगे। वे लखीमपुर-अरुणाचल प्रदेश से सटे किमिन पाटिन हाईवे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही लखीमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन करने के बादवे गुवाहाटी लौटेंगे। रक्षा मंत्री गुवाहाटी के राजभवन में रात बिताएंगे और अगले दिन दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार गुवाहाटी में रहते हुए वे मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा, सरकार के आला अधिकारियों और प्रदेश के कुछ भाजपा नेताओं के साथ-साथ मुलाकात भी करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !