युवा संघ के अध्यक्ष नमन पचोरी ने अनोप मंडल के ख़िलाफ़ सौंपा ज्ञापन व दी आंदोलन की चेतावनी

अनोप मंडल कि असामाजिक एवं अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगे। राजस्थान के अनोप मंडल नामक संस्था द्वारा जैन समाज, सनातन संस्कृति पर निरंतर अभद्र टिप्पणियां एवं प्रचार, जैन मुनियों को प्रताड़ित करना, उनके विहार में विघ्न उपस्थित करना इन सब के विरोध में आज सुनील सागर युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, राजस्थान मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम अनूप मंडल की गतिविधियों के विरुद्ध देशभर के समाज के साथ अपनी आवाज उठाते हुए अनूप मंडल को प्रतिबंधित कर उसके क्रियाकलापों की जांच करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन सौंपते नमन पचोरी

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जैन समाज एक शांतिप्रिय समाज है भगवान महावीर का अहिंसा परमो धर्म और जियो और जीने दो का संदेश पूरे विश्व में व्याप्त है और एंव आदि काल से जैन संस्कृति भारत सहित विश्व में शांति का संदेश देती रही है, इस संस्कृति पर आक्रमण समाज सहन नहीं करेगा और हम इसकी निंदा करते हैं, इस अवसर पर श्री सुनील सागर युवा संघ के जुगल मकनावत व विजयेश सेठ सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे ।

सामाजिक समरसता व भारतीय एकता को खंडित करने वाली अनोप मंडल के खिलाफ संवैधानिक कार्यवाही करने की मांग करते हुए जैन समाज द्वारा कहा गया है कि धर्मनिरपेक्ष देश में राजस्थान के मारवाड़ से पनपी अनोप मंडल द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में वैश्य समाज,जैन धर्म व सनातन संस्कृति पर निरंतर अभद्र टिप्पणियां ,दुष्प्रचार, जैन मुनियों को प्रताड़ित करना व उनके विहार में विघ्न डालना, जैन समाज के लिए मनगढ़ंत किस्से,कहानियां व साहित्य के माध्यम से सकल जैन समाज के विरुद्ध जन भावनाओं को क्षति पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे संपूर्ण भारतवर्ष की जैन समाज में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। 
केंद्र सरकार व राज्य सरकारों से जैन समाज मांग करती है कि राजस्थान, गुजरात ,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व कर्नाटक सहित देश के विभिन्न प्रांतों में यह संस्था जैन समाज के प्रति जो वैमनस्यता चला रही है उसकी जांच करवा कर उक्त संस्था के प्रति कठोर कार्रवाई की जाए देश की विविधता में एकता को खण्ड खण्ड करने वाली इस संस्था के कर्ता-धर्ता ओं को तत्काल कठोरता पूर्वक दंडित किया जाए साथ ही यह संस्था पूर्ण रूप से सभी प्रकार से प्रतिबंधित की जाए।अन्यथा संपूर्ण देश की जैन समाज को संपूर्ण राष्ट्र में अहिंसात्मक आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार व राज्य सरकार होंगी।
क्या हैं मुख्य मांगे 

  • अनूप मंडली के कर्ताधर्ता की गिरफ्तारी
  • सम्पूर्ण देश मे इस संस्थान पर पूर्णतया बैन
  • राजस्थान,गुजरात की जैन समाज के सन्तो,धर्म व सांस्कृतिक सरक्षण हेतु राज्य सरकार द्वारा विशेष कानूनी प्रावधान जिससे भविष्य में कोई संस्थान ऐसी गतिविधि नही कर सके।
  • आज तक हुई सैकड़ो सन्तो की दुर्घटनाओं की सीबीआई जांच
  • देश की एकता व सामाजिक समरसता को खंडित करने वाली इस संस्थान की समस्त सम्पत्ति जब्त हो
  • इस सस्थान द्वारा वैमनस्य पैदा करने वाले सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म तत्काल प्रभाव से ब्लॉक हो

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !